RBI की मंजूरी के बाद सीएसबी बैंक के नियमित एमडी और सीईओ बने प्रलय मंडल

RBI
ANI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी के बाद प्रलय मंडल को तीन साल के लिए सीएसबी बैंक का नियमित प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंडल इससे पहले बैंक के अंतरिम एमडी और सीईओ थे।

नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी के बाद प्रलय मंडल को तीन साल के लिए सीएसबी बैंक का नियमित प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंडल इससे पहले बैंक के अंतरिम एमडी और सीईओ थे। बैंक ने एक बयान में कहा कि 15 सितंबर, 2022 को आरबीआई के अनुमोदन के बाद मंडल को नियमित एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने लखनऊ में दीवार ढहने की घटना नौ लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया

बैंक के निदेशक मंडल ने उन्हें 15 सितंबर, 2022 से तीन साल की अवधि के इस पद पर नियुक्ति दी है। मंडल, 23 सितंबर, 2020 को बैंक के अध्यक्ष (खुदरा, छोटे एवं मध्यम उद्यम, परिचालन और सूचना प्रौद्योगिकी) बने थे। उन्हें 17 फरवरी, 2022 को उप प्रबंध निदेशक बनाया गया था। उन्होंने नियमित एमडी और सीईओ की अनुपस्थिति में एक अप्रैल, 2022 से 15 सितंबर तक बैंक के अंतरिम एमडी और सीईओ का पद संभाला।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़