बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,150 नए मामले, चार की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2020

पटना।  बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 892 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार अपराह्न चार बजे से सोमवार को चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,150 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 1,80,032 हो गये हैं। वहीं, बिहार मेंपिछले 24 घंटे के भीतर 1,20,464 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 1,651 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 1,66,188 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में अबतक 69,90,232 नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में वर्तमान में 12,951 मरीज उपचाराधीन हैं और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 92.31 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!