महाराष्ट्र में कोरोना के 11,852 नये मामले, 184 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2020

मुंबई।  महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 11,852 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,541 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि 184 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 24,583 हो गई। विभाग ने कहा कि इन 184 मौतों में से 143 मौतें पिछले 48 घंटे के दौरान हुईं और 32 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं। इनमें से नौ मौतें पिछले सप्ताह से पहले की अवधि की हैं। विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि आंकड़ों को अद्यतन करने की प्रक्रिया के तहत इन मौतों की जानकारी आज दी गई। विभाग ने कहा कि सोमवार को 11,158 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 5,73,559 हो गई। वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,94,056 है।

प्रमुख खबरें

अपने देश में होने वाले ओलंपिक में ही शामिल नहीं हो पाएंगे ट्रंप? बड़ा कदम उठाने की तैयारी में WADA

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया