फरवरी में बिहार में ट्रेनों के एसी डिब्बों में तोड़फोड़ को लेकर 12 मामले दर्ज किये गए : केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2025

सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि फरवरी में बिहार में ट्रेनों के एसी (वातानुकूलित) डिब्बों में तोड़फोड़ के संबंध में 12 मामले दर्ज किये गए और इन घटनाओं में भारतीय रेलवे को 1,49,817 रुपये का नुकसान पहुंचा।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए वैष्णव ने कहा कि पुलिस और लोक व्यवस्था राज्य के विषय हैं तथा राज्य सरकारें राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और जिला पुलिस जैसी अपनी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से रेलवे में अपराध की रोकथाम, मामले दर्ज करने और जांच करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे की संपत्ति, यात्री क्षेत्र और यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने तथा इससे जुड़े मामलों के लिए जीआरपी/जिला पुलिस के प्रयासों में सहायता करता है।

प्रमुख खबरें

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर Election Commission ने Supreme Court में दिया जवाब, फॉर्म छह में बदलाव से इनकार

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज