एक सर्वे में हुआ खुलासा, इन 12 कारणों से भारतीय-अमेरिकी कर सकते हैं ट्रंप को वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय-अमेरिकी 12 कारणों से देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में आगे आ रहे हैं, जिनमें से एक कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मित्रता है। ट्रम्प के चुनाव प्रचार अभियान में लगे एक दल द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है। ‘ट्रम्प विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी’ के सह अध्यक्ष अल मैसन और उनके दल के सर्वेक्षण के अनुसार देश के पूर्व राष्ट्रपतियों और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के विपरीत ट्रम्प प्रशासन भारत के आंतरिक मामलों, खासकर कश्मीर जैसे मामलों से दूर रहा है। इसके अलावा वैश्विक मंच पर भारत का दर्जा ऊंचा करने में ‘‘ट्रम्प की स्पष्ट भूमिका’’ एक अन्य अहम कारण है। सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘‘यह मुख्य रूप से ट्रम्प-मोदी फैक्टर के बारे में है।’’ इसमें कहा गया है कि भारतीय-अमेरिकियों का काफी हद तक यह मानना है कि आगामी चार साल में मोदी और ट्रम्प के मिलकर काम करने से वैश्विक मंच पर चीन को रोकने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

India MEA Briefing : क्या Russia को Petrol Supply कर रहा है भारत, Prabhasakshi के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

Jairam Ramesh का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- 4.38% पहुंची Retail Inflation ने आम जनता की कमर तोड़ दी

जिस Gen Z ने बनाया, वही अब Balen Shah के खिलाफ सड़कों पर उतरा, Nepal में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट

वीणा मानवी का Bakipur Nomination रद्द, Tej Pratap Yadav ने बताया बड़ी साजिश