बालिका गृह से गायब 12 लड़कियां बरामद, 6 कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

बलिया (उप्र)। पुलिस ने बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में स्थित राजकीय बालिका गृह से गायब सभी 12 बालिकाओं बरामद कर लिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर छह कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में स्थित राजकीय बालिका गृह से 20 जुलाई की देर रात्रि 12 बालिकाएं गायब हो गईं थी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के चंपावत में भूस्खलन के कारण फंसे लोग, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के दो घंटे के अंदर ही 12 बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इस मामले की जांच के लिए बुधवार को एक समिति गठित की थी जिसमें उप जिलाधिकारी सदर व जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल किये गए थे। समिति की जांच में इस मामले में घटना में प्रथम दृष्टया बालिका गृह पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। सरोज के मुताबिक दो महिला होमगार्ड रमावती देवी व लीला देवी, दो पुरुष होमगार्ड हंसराज यादव व छोटे लाल यादव तथा दो विभागीय कर्मचारी राजेश व बीरबल यादव को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Ratlam में Karni Sena प्रमुख Mahipal Singh Makrana समेत 30 गिरफ्तार

BJP का कांग्रेस पर हमला, सांसद Angomcha Bimol Akoijam को Manipur चुनाव समिति में जगह देने पर उठाए सवाल

Swachh Survekshan में UP के शहरों का डंका, मंत्री AK Sharma ने बताया सामूहिक प्रयासों की जीत

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अफसरों की नई तैनाती