Maharashtra के यरवदा जेल में 12 कैदियों ने जेलर पर हमला किया, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2024

महाराष्ट्र के पुणे की यरवदा केंद्रीय जेल के दर्जन भर कैदियों ने बृहस्पतिवार की सुबह एक जेलर पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे इस घटना में उनकी कलाई टूट गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हमले में जेलर शेरखान पठान को चोट आयी और उनकी कलाई टूट गई। उन्होंने बताया, ‘‘जब पठान जेल के सर्कल एक क्षेत्र में ड्यूटी पर थे, तभी कैदी प्रकाश रेनुसे, विक्की कांबले और 10 अन्य ने उन पर हमला कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई यहां तक..., CM Yogi के दो नमूने वाले कटाक्ष पर अखिलेश यादव का पलटवार

UGC NET Exam 2025 : जल्द जारी होंगे दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

स्मृति मंधाना ने रचा नया इतिहास, महिला T20 में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनीं

Pawan Singh जाएंगे राज्यसभा? नितिन नवीन के लिए ये है BJP का प्लान