Jharkhand Assembly Election: चुनाव आयोग की 12 सदस्यीय टीम पहुंची रांची, इस बार इतने चरण में कराए जा सकते हैं चुनाव!

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम आगामी राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को झारखंड पहुंची। दो दिवसीय दौरे के दौरान, आयोग राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनावों के लिए सब कुछ ठीक है। सूत्रों की मानें तो इस बार दो से तीन चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कब होंगे महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव? अगले हफ्ते राज्यों का दौरा करेगा ECI

झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले, यहां 2019 में 81 विधानसभा सीट के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव हुए थे और नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस बार चुनाव दो से तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Ayatollah Khamenei के जनाजे में शामिल होंगे 20 मिलियन लोग, इजरायली खतरे के चलते नए सर्वोच्च नेता नहीं होंगे शामिल, भारत से उच्च स्तरीय दल रवाना

Delhi IGI Airport पर CISF की बड़ी कार्रवाई! 19 लाख रुपये की अघोषित नकदी के साथ तीन चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम