Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026

केरलम के त्रिशूर जिले में मुनक्कक्कड़वु तट के पास बड़ा जाल बिछाकर प्रतिबंधित तरीके से मछली पकड़ने में लगी दो नौकाओं को मत्स्य विभाग, समुद्री प्रवर्तन दल और तटीय पुलिस की संयुक्त टीम ने जब्त कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार, दोनों नौकाओं पर कुल 2.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ये नौकाएं पड़ोसी मलप्पुरम जिले के पोन्नानी निवासी मोहम्मद बावा और मोहम्मद शरीफ की हैं। यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई, जिनमें कहा गया था कि तट के पास छोटे जालों का इस्तेमाल कर बड़ी मात्रा में मछलियां पकड़ने की इस पद्धति से समुद्री संसाधनों में कमी आ रही है और पारंपरिक मछुआरों की मछली पकड़ने की क्षमता प्रभावित हो रही है। अझिकोड मत्स्यन केंद्र की सहायक निदेशक डॉ. जॉयनी जैकब के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने रात में गश्त के दौरान दोनों नौकाओं को पकड़ा।

तट पर जांच और कार्रवाई तेज करने के लिए मत्स्य विभाग की संयुक्त निदेशक के वी सुगंधकुमारी के निर्देश पर इस टीम का गठन किया गया था।

प्रमुख खबरें

SCO मंच पर पाकिस्तानी मंत्री Musadik Malik ने पुराना किला में हुमायूं और शेरशाह का किया उल्लेख

Skill India के प्रशिक्षित युवा 2047 के विकसित भारत की बनेंगे नींव: Yogi Adityanath

Goa के करापुर-सारवन में हाउसिंग प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हमला, कॉजपा नेता दीपके का आरोप

Siang Dam: अमित शाह ने दिया अरुणाचल के लोगों को बातचीत से समाधान का भरोसा