महाराष्ट्र के विरार में इमारत गिरने से 12 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में अनधिकृत चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा बगल की खाली इमारत पर गिर जाने से एक मां-बेटी समेत 12 लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वसई विरार महनगरपालिका (वीवीएमसी) द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इमारत के बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने अब तक सात मृतकों की पहचान की है जिनमें आरोही ओंकार जोविल (24), उनकी एक वर्षीय बेटी उत्कर्षा जोविल, लक्ष्मण किस्कू सिंह (26), दिनेश प्रकाश सपकाल (43), सुप्रिया निवालकर (38), अर्नव निवालकर (11) और पार्वती सपकाल के रूप में की गई।

जिलाधिकारी इंदु रानी जाखड़ ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मलबे में अब भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई। पालघर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि गनीमत रही कि जिस चॉल या मकान पर इमारत गिरी, वह खाली था।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर इमारत के आसपास की सभी चॉल को खाली करा दिया गया है और उनमें रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। कदम ने बताया कि 2012 में निर्मित रमाबाई अपार्टमेंट में 50 फ्लैट हैं और ढहे हुए हिस्से में 12 अपार्टमेंट थे।

वीवीएमसी के प्रवक्ता ने इमारत के ‘अवैध’ होने की पुष्टि की। वीवीएमसी के सहायक आयुक्त गिलसन गोंसाल्वेस ने कहा, ‘‘फिलहाल, मलबा हटाने का काम जारी है...।’’ इस दुर्घटना के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं।

गोंसाल्वेस ने कहा, ‘‘सभी प्रभावित परिवारों को चंदनसर समाजमंदिर में अस्थायी रूप से ठहराया गया है। हम उन्हें भोजन, पानी, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र का महासंयोग, 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा Good Luck

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक