लंदन में ईरानी दूतावास के बाहर झड़पों के बाद 12 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

ब्रिटिश पुलिस ने सोमवार को कहा कि लंदन में ईरान के दूतावास के बाहर प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पों में कम से कम पांच पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और इस सिलसिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ईरान में 22 वर्षीय माहसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के विरोध में बड़ी संख्या में लोग दूतावास के बाहर एकत्रित हुए थे। मेट्रोपोलिटन पुलिस बल ने कहा कि ज्यादातर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण थे लेकिन रविवार को कार्यकर्ताओं के एक समूह की पुलिस तथा अलग विचारों वाले अन्य प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गयी।

लंदन में यह हिंसा ऐसे वक्त हुई है जब अमिनी की मौत हो लेकर हो रहे प्रदर्शन ईरान के कई शहरों और गांवों तक फैल गए हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि उसने लंदन स्थित फारसी के मीडिया संस्थानों के खिलाफ विरोध जताने के लिए ब्रिटेन के राजदूत सिमोन शेरक्लिफ को तलब किया है। ईरान ने आरोप लगाया कि ये समाचार एजेंसियां अपनी खबरों के जरिए ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रही हैं और इसकी संप्रभुता के खिलाफ काम कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा