शिवसेना के 12 सांसद शिंदे के साथ दिल्ली में आए नजर, PM मोदी-शाह से कर सकते हैं मुलाकात

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2022

महाराष्ट्र की सियासत पर आज दिल्ली में बड़ी हलचल चल रही है। मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवा चुके उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। शिवसेना विधायकों के बाद अब सांसद भी औपचारिक रूप से उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने जा रहे हैं। 12 लोकसभा सांसदों के औपचारिक रूप से शिंदे के कैंप में जाने का ऐलान कर सकते हैं। आज दिल्ली में शिंदे ने शिवसेना सांसदों के साथ एक बैठक की जिसमें 12 लोकसभा सांसद नजर आए। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने 'पार्टी विरोधी' गतिविधियों के लिए रामदास कदम सहित शिवसेना के कई नेताओं को बर्खास्त किया

वहीं लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में शिवसेना के 19 सांसदों (सांसदों) में से 12 ने अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल शेवाले को अपना नेता बनाने का अनुरोध किया है, जबकि भावना गवली को मुख्य सचेतक बनाए रखा है। मूल शिवसेना होने का दावा करने वाली उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का एक पत्रगवली को मुख्य सचेतक के पद से हटाकर उनकी जगह रचना विचारे को अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी। लोकसभा में शिवसेना नेता विनायक राउत द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि विचारे पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर