मुंबई हवाई अड्डे पर 120 विदेशी जंगली जानवर बरामद, दो लोग हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2025

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 120 जीवित विदेशी वन्य जीवों को जब्त किया गया। जब्त किए गए इन जानवरों में इगुआना और सुमात्रा धारीदार खरगोश जैसी दुर्लभ प्रजातियां शामिल हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भूरी ‘बेसिलिस्क’ छिपकलियां, इगुआना, सुमात्रा धारीदार खरगोशों सहित 120 जीवित जानवर छोटे प्लास्टिक व जूट के बक्सों में भरे हुआ मिले।

अधिकारी ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सीमा शुल्क और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारी जानवरों को उन देशों में वापस भेज रहे हैं, जहां से उन्हें तस्करी कर लाया गया था। उन्होंने बताया कि रेसक्विंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेल्फेयर के विशेषज्ञों ने जानवरों को बचाने और उन्हें स्थिर करने में सहायता की।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा