UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 08, 2026

लखनऊ, आठ अक्टूबर उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्‍पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक और आधारभूत परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराएं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, योगी ने ‘सीएम-समीक्षा’ की आठवीं उच्चस्तरीय बैठक में विकास परियोजनाओं, औद्योगिक निवेश, ऊर्जा, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान बताया गया कि फर्रुखाबाद, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक, झांसी और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 80 से 91 प्रतिशत तक भूमि उपलब्ध हो चुकी है। मेरठ-हरिद्वार, विंध्य और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। बैठक में ग्रेटर नोएडा के ‘मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब’ की भी समीक्षा हुई।

यहां 323 हेक्टेयर में से 301 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक परियोजनाओं में आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा

CM Vishnu Deo Sai ने रायपुर में 1100 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र