दिल्ली में कोरोना के 12,481 नए मामले, 347 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 12,481 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,48,699 हो गई। वहीं, 347 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 20,010 हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर अब 17.76 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 70,000 से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इस दौरान 1.40 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका भी लगाया गया। वहीं, अस्पतालों में 22,953 बेड (बिस्तर) में से 3,890 बेड खाली हैं। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख