Kolkata में लगेगी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा, Amit Shah करेंगे भूमिपूजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जिसके लिए राज्य सरकार ने कार्यक्रमों की एक पूरी शृंखला तैयार की है। शाह सबसे पहले महानगर के पूर्वी हिस्से में स्थित ‘इको पार्क’ जाएंगे, जहां वह जनसंघ के संस्थापक की 125 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के स्थान पर भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री भाजपा की प्रदेश इकाई के साथ संगठनात्मक मामलों और पश्चिम बंगाल में पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं। नौ मई को भाजपा की सरकार बनने के बाद शाह पहली बार राज्य के दौरे पर आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Raipur Police ने Pune से पकड़े ठगी गिरोह के 7 सदस्य, 4 करोड़ रुपये बरामद

Mirzapur में Brahmaputra Mail से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बिना वीजा सफर

31 अगस्त को Kajari Teej, Bahula Chauth और Sankashti Chaturthi का महासंयोग, जानें धार्मिक महत्व और शुभ मुहूर्त

पत्रकार Abhishek Upadhyay पर Ghaziabad में FIR दर्ज, रोड रेज का लगा आरोप