आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1288 नये मामले, पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2021

अमरावती। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार की सुबह नौ बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,288 नये मामले सामने आये हैं। इसी अवधि में प्रदेश में 610 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जबकि पांच लोगों की मौत हो गयी है। ताजा बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 9,04,548 हो गयी है जबकि 8,88,508 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसके अनुसार प्रदेश में अब तक कुल7,225 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपराधीन मरीजों की संख्या 8,815 है।

प्रमुख खबरें

PM मोदी की फोटो क्रॉप कर फंसा PAK, सोशल मीडिया पर लताड़ के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी शहबाज सरकार

मेटाबॉलिज्म धीमा होने से नहीं घट रहा Weight? Dietitian से जानें Fast Metabolism Secrets

राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई, प्रतापगढ़ सीएमएचओ पर केस दर्ज और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

कांग्रेस के Udit Raj ने RSS मुख्यालय के बाहर जलाई Manusmriti, बोले- देश संविधान से चलेगा