कौशांबी में 13 बंदर मृत पाए गए, जांच का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2025

कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर बुधवार को 13 बंदर मृत मिले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

हुल्गी ने बताया कि वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे सतर्कता बरतें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक गंगवार ने बताया कि पशु चिकित्सकों की टीम से मृत बंदरों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम होने के बाद ही बंदरों की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण