Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

By अंकित सिंह | Dec 13, 2025

बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण के रुझान को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) पर उप-समिति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तत्काल प्रभाव से योजना के चौथे चरण के तहत सभी उपायों को लागू करने का निर्णय लिया है। जीआरएपी का चौथा चरण, जिसे 'गंभीर+' वायु गुणवत्ता श्रेणी में रखा गया है, तब लागू होता है जब दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 के पार हो जाता है। यह नवीनतम निर्णय इस चिंता के बीच आया है कि यदि सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदूषण का स्तर और भी बिगड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: प्रदूषण का डबल अटैक! दिल्ली में AQI 333 पार, कड़ाके की ठंड के बीच स्वास्थ्य पर खतरा

इसमें कहा गया है कि वायु गुणवत्ता की मौजूदा स्थिति को देखते हुए तथा क्षेत्र में स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए सीएक्यूएम ग्रैप उप-समिति ने फैसला किया है कि वायु गुणवत्ता के गंभीर स्तर को देखते हुए ग्रैप के तीसरे चरण के उपाय तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। बयान में कहा गया है कि ये राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पहले से ही लागू ग्रैप के पहले एवं दूसरे चरण के तहत लागू उपायों के अतिरिक्त हैं। तीसरे चरण के प्रतिबंधों में गैर-जरूरी निर्माण, विध्वंस कार्य, पत्थर तोड़ने और खनन गतिविधियों पर रोक शामिल है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में बीएस तीन के पेट्रोल संचालित और बीएस चार के डीजल संचालित चार पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लागू किया गया है।

प्रमुख खबरें

बुजुर्गों के भरण-पोषण के लिये एक सराहनीय पहल

Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ, Rajnath Singh का Pakistan को संदेश, कोई दुस्साहस किया तो...

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up

Rajya Sabha में Nitish Kumar की Entry, 10 April को शपथ, 14 के बाद Bihar में New Government!