महाराष्ट्र में कोविड के 13 नए मामले सामने आए, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2025

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए और वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही राज्य में इस साल कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,501 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने इस साल जनवरी से अब तक राज्य भर में 29,757 नमूनों की कोविड-19 जांच की हैं। राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 2365 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मुंबई में इस साल अब तक कुल 992 मामले सामने आए हैं, जिसमें से सिर्फ जून माह में ही 551 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बयान में कहा गया है कि एक जनवरी से अब तक राज्य में कुल 38 मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई, जिनमें से 37 को अन्य बीमारियां भी थीं।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू