हेट स्पीच को लेकर 13 विपक्षी दलों ने जारी किया संयुक्त बयान, संप्रदायिक हिंसा पर पीएम की चुप्पी पर जताई हैरानी

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2022

तीन मुख्यमंत्रियों सहित 13 विपक्षी दलों के नेताओं ने सांप्रदायिक हिंसा और अभद्र भाषा की हालिया घटनाओं के खिलाफ एक संयुक्त बयान जारी किया है। हेट स्पीच के सिलसिले में विपक्षी नेताओं ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कट्टरता का प्रचार करने वालों और शब्दों व अपने कार्यों के माध्यम से समाज को उकसाने और भड़काने वालों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की "चुप्पी" हैरान करने वाली है। ये इस तथ्य का एक स्पष्ट प्रमाण है कि इन्हें आधिकारिक संरक्षण प्राप्त है और कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को एकजुट करने की तैयारी ! सोनिया और राहुल के साथ प्रशांत किशोर ने की बैठक

विपक्षी दलों की तरफ से कहा गया कि सत्ता प्रतिष्ठान के धड़े द्वारा जिस तरह से भोजन, पहनावे, आस्था, त्योहारों और से से जुड़े मुद्दों का जानबूझकर समाज का ध्रुवीकरण करने के लिए उपयोग किया जा रहा है, उससे हम बहुत क्षुब्ध हैं।’ इन नेताओं ने दावा किया कि हम घृणा भरे बोल की बढ़ती घटनाओं को लेकर बहुतचिंतित हैं। ऐसा लगता है कि इस तरह की जुबान बोलने वालों को आधिकारिक संरक्षण मिला हुआ है और इनके खिलाफ कोई सार्थक और कड़ी कार्रवाई नहीं होती है। 

प्रमुख खबरें

Kochi Mini Cooper हादसे में जांच निष्पक्ष रहेगी, Ramesh Chennithala ने दी सख्त कार्रवाई की गारंटी

Raipur में Zimbabwe सीरीज से पहले Smriti Mandhana ने बतौर फुल टाइम कप्तान शुरू की तैयारी

Dussehra पर शमी के पत्ते सोना मानकर क्यों बांटे जाते हैं, रामायण काल से जुड़ा है रहस्य

रुपये में तेज उतार-चढ़ाव रोकने को RBI के प्रयास रहेंगे जारी, बोलीं Nirmala Sitharaman