दक्षिण अफ्रीका में गिरजाघर की छत ढहने से 13 लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी शहर डरबन के पास स्थित एक गिरजाघर में प्रार्थना के दौरान छत ढह जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी और 16 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: मस्जिद हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने न्यूजीलैंड जाएंगे प्रिंस विलियम

घटना बृहस्पतिवार शाम उत्तर डरबन के डलांगुबो शहर में हुई। भारी बारिश के बाद गिरजाघर की छत ढह गयी। प्रांतीय पारंपरिक मामलों के विभाग के प्रवक्ता लेनॉक्स मबासो ने कहा की बीती रात भारी बारिश के कारण इमारत की छत ढह गयी। अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। क्वा-जुलु नटाल प्रांत के आपात सेवा के प्रवक्ता रॉबर्ट मैककेंजी ने ट्वीट किया की ऐसी त्रासदी नहीं देखी। 13 लोगों की मौत हुई है और 16 लोग का इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America