भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश के सभी लोगों का टीकाकरण करने में लगेंगे 13 साल: लल्‍लू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण अभियान की धीमी गति पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस रणनीति के साथ राज्य में सभी लोगों का टीकाकरण करने में 13 साल लगेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, “22 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश के 34 लाख लोगों को दोहरी खुराक देकर पीठ थपथपा रही सरकार को सभी को टीका लगाने में करीब 13 साल लगेंगे। सरकार की टीकाकरण नीति और धीमी गति के कारण संकट गहरा रहा है।” 

इसे भी पढ़ें: राज्यवर्धन सिंह का गहलोत पर हमला, कहा- टीकाकरण पर श्‍वेत पत्र जारी करे राजस्थान सरकार

उन्‍होंने आरोप लगाया कि कोरोना नियंत्रण में सरकार की भूमिका सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने तक ही है। उन्होंने सवाल उठाया, “राज्य में इंटरनेट से वंचित लोगों के लिये टीके की कोई व्यवस्था नहीं है और शहरी इलाकों में 80 प्रतिशत व ग्रामीण इलाकों में कुल 22 प्रतिशत लोगों की इंटरनेट तक पहुंच है ऐसे में टीकाकरण कैसे होगा।” उन्होंने कहा कि सरकार बताये वह कोरोना संक्रमण से कैसे और कितने दिनों में जनता को बचा पाएगी। उन्होंने राज्यपाल पर भाजपा नेता के रूप में व्यवहार कर राज्य के संवैधानिक प्रमुख के पद की मर्यादा को तार-तार करने के साथ लोकतंत्र का घोर अपमान करने का आरोप लगाया है। 

प्रमुख खबरें

Geneva UNHRC में भारत के 10,000 FPO नेटवर्क और Seed Rights की वैश्विक स्तर पर चर्चा

SEMICON India 2026 पर बोले जर्मन डिप्टी एनवॉय Georg Enzweiler, साझेदारी का बड़ा मौका

Priyanka Chopra ने Nick Jonas का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया, मालती का प्यारा वीडियो किया शेयर

कलकत्ता High Court ने बदला Mamata Banerjee की रैली का स्थल, श्रीरामपुर कोर्ट ग्राउंड में मिली अनुमति