दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 1,300 नर्सों की नियुक्ति, आयुष्मान वैन को हरी झंडी दिखाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2025

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने के लिए रविवार को 1,300 से अधिक नए नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की और आयुष्मान भारत पंजीकरण वैन की शुरुआत की।

उन्होंने कहा, अतीत में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा इतनी खराब स्थिति में थी कि प्रति 1,000 लोगों पर केवल 0.42 अस्पताल बिस्तर उपलब्ध थे। उन्होंने कहा, 38 अस्पतालों में केवल छह एमआरआई मशीन और 12 सीटी स्कैन मशीन थीं। दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को अक्सर वापस लौटना पड़ता था।

गुप्ता ने मोहल्ला क्लीनिक पहल के तहत व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, दवाओं की खरीद और अस्पताल निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ, 22 अस्पतालों की घोषणा की गई लेकिन वे कभी पूरे नहीं हुए।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ये नर्सें और स्वास्थ्य कर्मी राजधानी में एक नए, मजबूत स्वास्थ्य सेवा ढांचे की रीढ़ बनेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई दी और इस अवसर को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, 15 साल बाद इन नर्सिंग अधिकारियों को आखिरकार नौकरी की सुरक्षा मिल गई है। यह महज एक सरकारी आदेश का नतीजा नहीं है, यह दिल्ली की जनता द्वारा भाजपा को चुनने का नतीजा है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद