दक्षिण दिल्ली में पांच महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी प्रवासी पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में करीब पांच महीनों में 14 अलग-अलग अभियानों के तहत 38 महिलाओं और 43 नाबालिगों सहित 134 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, ‘‘दक्षिण जिले की कई टीम ने आधार और मतदाता पहचान पत्र की जांच सहित संवदेनशील इलाकों में कठोर सत्यापन किया। ये अभियान बगैर दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रवेश बिंदुओं पर नजर रखने की व्यापक रणनीति का हिस्सा थे।’’

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), विदेशी नागरिक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और आधार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कई मामले दर्ज किये गए हैं। संगम विहार, फतेहपुर बेरी, लोधी कॉलोनी और मैदान गढ़ी सहित कई पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से गिरफ्तारियां की गईं।

अधिकारी ने बताया कि संगम विहार में एक मामले में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। फतेहपुर बेरी में एक मामले में दो लोगों को पकड़ा गया, जबकि लोधी कॉलोनी पुलिस ने एक अन्य मामले में आठ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। मैदान गढ़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया