By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020
रविवार को जीबी पंत अस्पताल से 186 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा में वर्तमान में 1,273 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 29,211 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं और 23 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में कोविड-19 के लिए 4.61 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।