Poonch Attack: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान दूसरे दिन भी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने का अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुरनकोट इलाके में शाहसितार के पास शनिवार शाम हुए हमले में वायुसेना के पांच कर्मी घायल हो गए थे जिनमें से एक ने सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का सफाया करने के लिए शाहसितार, गुरसाई, सनाई और शीनदारा टॉप समेत कई इलाकों में सेना व पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गये। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के साथ अब तक कोई संपर्क नहीं हुआ है और सुरक्षाकर्मियों का तलाश अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

Aizawl ने Swachh Survekshan में जीता मिजोरम के सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान

Italy के 300 से अधिक Schools खाली कराए गए 6000 संस्थानों को मिला Bomb Threat Email

Supreme Court ने BNSS नोटिस बोर्ड हटाने पर दी सफाई, कहा आवाजाही न रुके

Antalya में COP31 सम्मेलन शुरू, Antonio Guterres ने ग्लोबल वार्मिंग रोकने पर दिया जोर