झारखंड में कोरोना संक्रमण के 1359 नये मामले, कुल मामले 76448 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2020

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 655 हो गयी है, वहीं संक्रमण के 1359 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76,448 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राज्य में 76,448 मरीजों में से 63,245 मरीज उपचार के बाद अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इनके अलावा 12,548 अन्य मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 655 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में प्रयोगशालाओं में कुल 31,310 नमूनों की जांच हुई जिनमें 1359 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

प्रमुख खबरें

Giani Zail Singh Birth Anniversary: पंजाब के इकलौते और देश के 7वें राष्ट्रपति थे ज्ञानी जैल सिंह

हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी : Abhishek Banerjee

न्यूयॉर्क के ‘Times Square’ पर 500 से अधिक महिलाओं ने भिन्न शैलियों की साड़ियों का प्रदर्शन किया

Manohar Lal Khattar Birthday: आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे मनोहर लाल खट्टर, जानिए रोचक बातें