यूपी में जमात के 1499 लोग हुए चिन्हित, 138 लोग कोरोना से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबलीगी जमात के 1499 लोगों को चिन्हित किया गया है जो किसी ना किसी रूप में जमात में शामिल हुए थे। तबलीगी जमात के 138 लोग कोराना वायरस संक्रमित पाये गये। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां संवददाताओं से कहा, 'तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ कार्रवाई में काफी अच्छी प्रगति हुई है। उसी कड़ी में अब तक जो सूचना जो आयी है, उसके तहत 1499 लोगों को चिन्हित किया गया है, जो किसी रूप में जमात में शामिल हुए थे।' उन्होंने बताया कि उनमें 301 मेरठ के, 281 बरेली के, 67 कानपुर के, 232 वाराणसी के, 108 लखनऊ के, 147 आगरा के, 56 प्रयागराज के, 213 गोरखपुर के, 24 लखनऊ कमिश्नरी के और 70 गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरी के हैं।

अवस्थी ने कहा कि तबलीगी जमात के 138 लोग कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। संख्या बढी है, जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जहां भी रह रहे हैं चाहे धर्म स्थल या घर में, वहां व्यापक रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अब तक जो 138 मामले पाये गये, उनकी मेडिकल व्यवस्था मजबूत रखी जा रही है तथा प्रशासन उनकी मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों से असहयोग की शिकायतें आयी हैं, हम उनका सहयोग लेने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि जहां भी इस तरह के लोग कहीं रह गये हैं, वो अपने खुद के स्वास्थ्य, साथियों और सबके स्वास्थ्य के लिए सामने आयें ताकि तुरंत जांच कर और पृथक वास में भेजकरके आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake का भारत पर असर, क्या Crude Oil सप्लाई रुकेगी और बढ़ेगा पेट्रोल का दाम

1266 करोड़ के SBI Bank Fraud में बड़ी कार्रवाई, ED ने Shrikant Bhasi की संपत्ति कुर्क की

AI Stocks में बिकवाली से Asian Markets में भूचाल, Japan से South Korea तक बाजार क्रैश

Xi Jinping का विदेशी दखल वाला दांव, Bangladesh से 13 डील, क्या है Dragon का नया प्लान?