राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित के निदेशक मंडल की 138वीं बैठक आयोजित

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 19, 2022

शिमला   खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित के निदेशक मंडल की 138वीं बैठक आयोजित की गई।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया

उन्होंने अधिकारियों को डिपो होल्डरों की आय बढ़ाने सम्बन्धी मामला वित्त विभाग के समक्ष प्रस्तुत करने तथा आधार आधारित राशन आबंटन में आ रही समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को खाद्यान्न लेने में आ रही समस्याओं को दूर किया जा सके।  बैठक में वित्त वर्ष 2020-21 के वित्तीय लेखे पारित किए गए और  विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें: मुकेश अग्निहोत्री बेतुकी बयानबाजी कर रहे--रणधीर शर्मा

इस बैठक में निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्य, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पंजीयक सहकारी सभाएं एवं विशेष सचिव वित्त उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य