बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग के 14 आरोपी गिरफ्तार, CM बुगती ने कहा- चाहे कुछ भी हो, किसी को मारने का अधिकार नहीं

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2025

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक जोड़े की तथाकथित ऑनर किलिंग ने देश और दुनिया भर में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस जोड़े पर विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया गया था। पहले बताया गया था कि इस जोड़े ने अपने परिवारों की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ शादी की थी। अब तक इस निर्मम हत्या के लिए 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें स्थानीय आदिवासी सरदार शेर बाज सताजई भी शामिल है, जिसने उनकी हत्या का आदेश दिया था। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने क्वेटा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी आरोपियों पर मुकदमा चलाया जाए।

इसे भी पढ़ें: Ajit Doval के बयान पर भड़के Asim Munir ने कहा- सैन्य संघर्ष में हार के बाद प्रॉक्सी युद्ध की ओर बढ़ रहा है भारत

प्रांतीय पुलिस प्रमुख मोअज्जम जाह अंसारी ने मामले पर एक अपडेट में रॉयटर्स को बताया कि जिस व्यक्ति ने महिला की गोली मारकर हत्या की, वह उसका भाई था, जो उसके परिवार और कबीले की ओर से काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि कबीले के मुखिया शेर बाज़ सतकज़ई ने हत्या का आदेश दिया था। बुगती ने बताया कि जिस पुरुष और महिला पर विवाहेतर संबंध रखने का आरोप है, दोनों के अलग-अलग विवाहों से कई बच्चे हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति महिला की पीठ में बहुत करीब से गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है, और बाद में एक खून से लथपथ व्यक्ति महिला के शव के पास पड़ा दिखाई दे रहा है। फिर पुरुषों को दोनों शवों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda