इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में 14 न्यायिक अधिकारियों; 12 वकीलों के नामों की सिफारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के लिये 14 न्यायिक अधिकारियों और 12 अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की है।

इन 14 न्यायिक अधिकारियों में अजय कुमार-द्वितीय, चवन प्रकाश, दिवेश चंद्र सामंत, प्रशांत मिश्रा-प्रथम, तरूण सक्सेना, राजीव भारती, पदम नारायण मिश्रा, लक्ष्मी कांत शुक्ला, जय प्रकाश तिवारी, देवेन्द्र सिंह-प्रथम, संजीव कुमार, वाणी रंजन अग्रवाल, अचल सचदेव और बबीता रानी हैं।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अनुशंसित 12 अधिवक्ताओं में विवेक सरन, अदनान अहमद, विवेक कुमार सिंह, गरिमा प्रसाद, सुधांशु चौहान, अबधेश कुमार चौधरी, स्वरूपमा चतुर्वेदी, जय कृष्ण उपाध्याय, सिद्धार्थ नंदन, कुणाल रवि सिंह, इंद्रजीत शुक्ला और सत्य वीर सिंह शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar MLC Election: JD(U) नेता Anant Singh का ऐलान, Jan Suraaj प्रत्याशी अनुज का करेंगे समर्थन

वैश्विक बिकवाली से दिल्ली में Gold Price 2,600 रुपये गिरा, चांदी भी 5,000 रुपये फिसली

UP में Rajya Sabha चुनाव: BJP से Smriti Irani और Varun Gandhi के नाम पर चर्चा तेज

एशियाई खेलों में Murali Sreeshankar और Gulveer Singh ने जीता रजत, भारत की झोली में दो कांस्य भी आए