तुर्किये के तट के पास एजियन सागर में नाव डूबने से 14 प्रवासियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2025

तुर्किये के दक्षिण-पश्चिमी तट के पास एजियन सागर में 18 प्रवासियों को ले जा रही एक रबर की नाव शुक्रवार को डूब गई, जिससे कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। तुर्किये के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, जीवित बचा एक व्यक्ति छह घंटे तैरकर किनारे तक पहुंचा, जबकि दूसरा पास के एक द्वीप पर पाया गया। लापता प्रवासियों का पता लगाने के लिए चार तटरक्षक नौकाएं, एक गोताखोर दल और एक हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju का राष्ट्रविरोधी ताकतों पर तीखा हमला, बोले- लोकतंत्र का दुरुपयोग बंद हो

दिल्ली में छतों पर लगी 23,000 सौर इकाइयों से दो लाख घरों को मिल रही बिजली

Jan Gan Man: स्वेच्छा से देह व्यापर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी राहत है Prostitution और Sex Workers Rights पर आया Supreme Court का फैसला

सूर्या मर्डर: सपा MLA Abu Azmi का योगी सरकार पर हमला, बोले- UP में धर्म देख होता है Encounter