मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

मुंबई। मुंबई के झुग्गी-बस्ती क्षेत्र धारावी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,536 तक पहुंच गई। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि धारावी के 3,088 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद से मुंबई केवल 2 घंटे में पहुंचने के लिए हो जाइए तैयार, इस कंपनी को मिला Bullet train प्रोजेक्ट का ठेका

फिलहाल इस क्षेत्र में 139 मरीज उपचाराधीन हैं। बीएमसी ने धारावी से जुड़े, कोविड-19 से मौत के मामलों की जानकारी साझा करना बंद कर दिया है। करीब 2.5 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैली इस बस्ती की आबादी 6.5 लाख से अधिक है।

प्रमुख खबरें

केरलम में निजी मंच GNA से बिजली खरीद का कोई समझौता नहीं हुआ: CM सतीशन

केरलम में 30 नवंबर से विधानसभा का Special Session बुलाने की राज्यपाल से सिफारिश

Love Horoscope For 11 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 11 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

IGI Airport पर 4.49 करोड़ रुपये का संदिग्ध गांजा पकड़ा, बैंकॉक से आए यात्री को Customs ने किया अरेस्ट