अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 14 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4617 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2020

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 4,631 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 14 नए मामलों में से 10 लोगों ने हाल में यात्रा की है, जबकि चार की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई।

इसे भी पढ़ें: अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 13 नये मामले, कुल मामले 4617 हुए

अधिकारी ने बताया कि 20 और लोगों के इस संक्रमण से मुक्त होने के बाद यहां कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,428 हो गई। अभी यहां 142 लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 1,15,968 नमूनों की जांच हुई।

प्रमुख खबरें

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA

Jio, Airtel, Vodafone Idea 96,317 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगी

Justice SK Mishra बने GST अपीलीय न्यायाधिकरण के पहले अध्यक्ष, वित्त मंत्री ने दिलाई शपथ

Madhya Pradesh में कांग्रेस ने की जोरदार वापसी, भाजपा को भी क्लीन स्वीप की आस