अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 13 नये मामले, कुल मामले 4617 हुए

Andaman and Nicobar

केंद्रशासित प्रदेश में 148 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है जबकि 61 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 13 नये मामलों में से नौ का यात्रा का इतिहास रहा है।

पोर्ट। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद संघ शासित क्षेत्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4617 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 13 नये मामलों में से नौ का यात्रा का इतिहास रहा है।

इसे भी पढ़ें: अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 11 नये मामले, कुल मामले 4,604 हुए

उन्होंने बताया कि दस और लोग सफल इलाज के उपरांत संक्रमण मुक्त हुये हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ कर 4408 हो गयी है। उनहोंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 148 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है जबकि 61 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़