राजस्थान के प्रवासी समुदाय की 14 नयी स्थापित शाखाओं को क्रियाशील बनाया जाए: मुख्यमंत्री शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को राज्य के प्रवासी समुदाय की 14 नयी स्थापित शाखाओं को क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में बताया गया कि इसी दिशा में काम करते हुए ‘राजस्थान फाउंडेशन’ की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2025 में भाग लिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद प्रवासी राजस्थानियों से बातचीत की और समुदाय को राज्य में नए व्यावसायिक अवसरों में निवेश और सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं