Vietnam में तूफान ‘यागी’ से 14 लोगों की मौत, भारी बारिश की चेतावनी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2024

हनोई। वियतनाम में तूफान ‘यागी’ के कारण देश के उत्तरी क्षेत्र में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 176 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वियतनामी अधिकारियों द्वारा पिछले दशक में इस क्षेत्र में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक माने जा रहे ‘यागी’ के कारण उत्तरी वियतनाम में 30 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं।

वियतनाम के मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य प्रांतों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है तथा निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। राजधानी हनोई में सेना और पुलिस बलों के साथ नगरपालिका कर्मचारी उखड़े हुए पेड़ों, होर्डिंग, गिरे हुए बिजली के खंभों और ढह गई छतों को हटाने तथा क्षतिग्रस्त भवनों का आकलन कर रहे हैं। बुधवार को ‘यागी’ तूफान उत्तर-पश्चिमी फिलीपीन से दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ा था।

प्रमुख खबरें

Iran के सर्वोच्च नेता के सलाहकार का Donald Trump पर बड़ा हमला, कहा- Diplomacy को धोखा दिया

Kolkata में सियासी हलचल, Abhishek Banerjee के घर फिर CID की दस्तक, TMC में हड़कंप

America-Iran Conflict: डील का चैप्टर क्लोज.... अब ईरान से बदला लेंगे ट्रंप!

ChatGPT का नया अवतार: बोरिंग लिंक नहीं, कलरफुल कार्ड्स और Smart Screenshot से शेयर होगी चैट