Brazil में एक जीर्ण-शीर्ण इमारत इमारत ढहने से 14 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

पेरनामबुको। ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य पेरनामबुको में एक जीर्ण-शीर्ण इमारत के ढहने से छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में बेघर लोगों ने आश्रय लिया था और एक दशक से भी अधिक समय से वे उसमें रह रहे थे। दमकल कर्मियों ने यह जानकारी दी। रेसिफ के पॉलिस्ता उपनगर में जीर्ण-शीर्ण इमारत शुक्रवार तड़के ढह गई, जिसके बाद इसमें रह रहे लोगों की तलाश तेज कर दी गई।दमकल कर्मियों ने शनिवार को बताया कि बचावकर्ताओं ने खोजी कुत्तों की मदद से मलबे में तलाश की और 15 साल की दो लड़कियों तथा 65 साल की महिला को जीवित बाहर निकाला गया, साथ ही हादसे में घायल 18 वर्षीय युवक को भी निकाला गया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया।

दमकल विभाग ने कहा, ‘‘खोज अभियान अब मवेशियों को हटाने पर केंद्रित है।’’ एक बयान में कहा गया कि इमारत पर बेघर लोगों का कब्जा था, हालांकि 2010 से वहां रहना प्रतिबंधित था। समाचार पत्र ‘फोल्हा डे साओ पाउलो’ ने बताया कि शहर के अधिकारियों ने राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की हालिया यात्रा के दौरान इस मुद्दे को उठाया था।

प्रमुख खबरें

तालिबान सरकार TTP के खिलाफ करे सत्यापन योग्य कार्रवाई, Pakistan ने दी चेतावनी

Sabarimala और Shani Shingnapur समेत 5 प्रसिद्ध मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर हैं कड़े नियम

Pregnancy और Breastfeeding के दौरान भी हो सकता है Breast Cancer, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Glance में L Catterton ने किया निवेश, चार साल बाद जारी किए नए इक्विटी शेयर