बुर्किना फासो में जिहादी हमले में 14 लोगों की मौत : सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

औगाडौगू। माली सीमा के पास उत्तरी बुर्किना फासो में हुए जिहादी हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन उत्तरी प्रांतों में छापेमारी की और 146 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। जिहादियों ने माली सीमा के पास येटेंटा प्रांत के केन शहर में हमला किया था।

सेना के प्रवक्ता कर्नल लामौसा फोफाना ने एक बयान में कहा, ‘‘केन में रविवार तीन फरवरी की रात से सोमवार चार फरवरी को हुए जिहादी हमले में 14 लोग मारे गए।’ उन्होंने कहा, ‘‘जवाबी कार्रवाई में राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों ने केन, बानह और बोम्बोरो में अभियान चलाए।

इसे भी पढ़ें- मेक्सिको तेल चोरी के दौरान हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 125 हुई

इन तीन इलाकों में हवाई और जमीनी अभियान में 146 आतंकवादी ढेर किए गए।’’ यहां 2015 से जिहादी हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 300 हो गई है। हमला मंगलवार को ‘जी5 साहेल शिखर सम्मेलन’ की पूर्व संख्या पर यह हुआ था।

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक