महाकाल मंदिर में आग लगने से 14 पुजारी झुलसे, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

उज्जैन।  मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लगने से सेवकों समेत 14 पुजारी झुलस गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आग सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर मंदिर के गर्भगृह में लगी। उन्होंने कहा, चौदह पुजारी झुलस गए। कुछ का इलाज यहां जिला अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि आठ ने इंदौर में इलाज की मांग की है। मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसका संचालन जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना और अपर कलेक्टर अनुकूल जैन करेंगे और तीन दिन में रिपोर्ट सौंपी जाएगी।’’ 

यादव ने उज्जैन पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा कि घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और साथ ही उनका सबसे अच्छा इलाज मुफ्त में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा कि ऐसी घटना दोबारा न हो। यादव ने कहा, हमारी पहली प्राथमिकता झुलसे लोगों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करना है। महाकाल की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ है। डॉक्टरों को त्वचा पर (होली) रंग के कारण जलने की चोट का पता लगाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई है। पुजारी आशीष ने संवाददाताओं से कहा, होली के अवसर पर एक अनुष्ठान के तहत गुलाल फेंके जाने के बाद आग लगी। इससे पुजारी झुलस गए। अधिकारियों ने कहा कि गर्भगृह के सामने नंदी हॉल में घटना के दौरान कुछ वीवीआईपी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन भक्तों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल नागौर सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार घोषित

इस बीच, इंदौर स्थित ‘श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स)’ के अध्यक्ष डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि घायलों में से आठ को उनके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, सभी आठ लोग 35 से 40 प्रतिशत झुलसे हैं। इनमें से एक व्यक्ति की हालत अन्य से गंभीर है। हमने इलाज शुरू कर दिया है। इस बीच, मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर स्थित सैम्स पहुंचे और महाकालेश्वर मंदिर में हुई घटना में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने इस घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है। शाह ने लिखा कि स्थानीय प्रशासन घायलों के लिए सभी राहत सुनिश्चित कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला