जयपुर हवाई अड्डे के विकास के लिए 600 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025

निजी क्षेत्र की कंपनी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने जयपुर हवाई अड्डे पर यात्री सुविधा बढ़ाने और बढ़ते यात्री भार को देखते हुए बुनियादी ढांचे में सुधार का काम शुरू किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कुल मिलाकर इन परियोजनाओं का उद्देश्य जयपुर हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि यह अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरे एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करे।’’ इसके तहत टर्मिनल-2 का विस्तार किया जा रहा है जो इसके बुनियादी ढांचे के विकास की योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जेआईएएल), अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी है। उन्होंने कहा, ‘‘ 15,000 वर्ग मीटर के विस्तार से मौजूदा टर्मिनल की कुल क्षमता में वृद्धि होगी। वर्तमान में, टर्मिनल पर 39 चेक-इन काउंटर हैं। विस्तार के तहत 24 नए काउंटर शुरू करने की योजना है। इससे चेक-इन काउंटर की कुल संख्या 63 हो जाएगी, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।’’

नए चेक-इन काउंटर के अलावा हवाई अड्डे पर आठ अतिरिक्त ‘सेल्फ-बैगेज ड्रॉप’ (एसबीडी) काउंटर भी शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ ‘एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम’ (एक्सबीआईएस) की नौ नई मशीन लगने से सुरक्षा जांच प्रक्रिया भी बेहतर होगी।’’

इसी तरह ‘बोर्डिंग गेट’ की संख्या छह से बढ़कर 10 की जाएगी। दो नए प्रवेश द्वार बनाए जाने से उनकी कुल संख्या भी छह हो जाएगी। साथ ही 6,000 वर्ग मीटर का नया ‘फोरकोर्ट एरिया’ भी विकसित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है