Indigo CEO लगातार दूसरे दिन DGCA की समिति के समक्ष हुए पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2025

इंडिगो में परिचालन संकट की जांच कर रही उच्चस्तरीय समिति के समक्ष एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेश हुए।

सूत्रों ने पीटीआई-से कहा कि एयरलाइन के दोनों शीर्ष अधिकारियों को चार-सदस्यीय पैनल के सामने अलग-अलग बुलाया गया। एल्बर्स करीब सात घंटे और पोर्केरास लगभग पांच घंटे पैनल के समक्ष रहे।

इस दौरान समिति ने इंडिगो के परिचालन में पैदा हुए व्यापक व्यवधान से जुड़े बिंदुओं पर कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से सवाल पूछे। एक दिन पहले भी एल्बर्स डीजीसीए के पैनल के समक्ष पेश हुए थे।

दिसंबर की शुरुआत से लेकर करीब एक सप्ताह तक इंडिगो की करीब 5000 उड़ानें रद्द होने से समूचे विमानन परिदृश्य में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि सरकार की तरफ से दबाव डाले जाने और नियामकीय सक्रियता के बाद इंडिगो की उड़ानों का परिचालन एक हद तक सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ता दिख रहा है। इंडिगो ने शुक्रवार को 2,000 से अधिक उड़ानें संचालित कीं।

प्रमुख खबरें

Poonam Raut ने अंतरराष्ट्रीय Cricket के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, 12 साल का सफर खत्म

Delhi में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले Abhijit Dipke और नेहा बोरा समेत 150 लोग हिरासत में

New Zealand दौरे के लिए Team India का ऐलान, Test और ODI में Shubman Gill संभालेंगे कप्तानी

Election Commission की सुनवाई से पहले घट सकती हैं कई घटनाएं, Derek OBrien का दावा