UP-MP में 14 मजदूरों ने गंवाई जान, मुजफ्फरनगर में बेकाबू बस ने कुचला, गुना में ट्रक से भिड़ंत में मौत

By अभिनय आकाश | May 14, 2020

देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किये गए लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों के घर वापसी का मुद्दा सबसे अहम रहा है। केंद्र और राज्य की सरकारों की ओर से भी उन्हें अपने आशियानों तक पहुंचाने की कवायद लगातार जारी है। लेकिन घर वापसी की चाह में बसों, सायकिल और पैदल ही अपने ठिकानों की ओर निकल पड़ने वाले कई मजदूरों के हिस्से में मौत आ रही है। रात क्या होती है इन प्रवासी मजदूरों से पूछो, आप तो सोए और सवेरा हो गया। ऐसी ही एक रात बुधवार की इन मजदूरों के लिए साबित हुए जब दो राज्यों में 2 बड़े हादसों में 14 मजदूरों की जान चली गई। 

पहली घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है जहां पंजाब से बिहार के लिए पैदल जा रहे 8 मजदूरों को बस ने कुचल दिया। इसमें 6 मजदूरों की जान चली गई। दूसरी घटना मध्य प्रदेश के गुना के कैंट थानाक्षेत्र की है। जहां मजदूरों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर मौत गई है, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

CPIM Leaders Detained: दिल्ली में कार्रवाई के खिलाफ केरल में सड़क पर उतरे माकपा कार्यकर्ता

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?