अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 140 नए मामले, संक्रमण दर 20 प्रतिशत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 140 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56,633 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य के निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि 700 नमूनों की जांच के बाद ये 140 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 20 प्रतिशत है। नए 140 मामलों में से सर्वाधिक 77 मामले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सामने आए। इसके बाद, चांगलांग में 15 और वेस्ट कामेंग में 13 मामले सामने आए। दो सेना के जवान और एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाया गया है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी-जेडीयू क्या अलग होने का बहाना खोज रहे हैं? सम्राट अशोक के बाद अब शराबबंदी पर संग्राम

अभी तक 12.16 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 15,31,453 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई हैं। 15 वर्ष से 18 वर्ष के आयुवर्ग के 38,934 किशोरों को अभी तक टीके लग चुके हैं। वहीं, 6,367 बुजुर्गों को ‘बूस्टर’ खुराक दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश