भारत में कोविड-19 के 1,41,986 नए मामले, 285 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,53,68,372 पर पहुंच गयी, जिसमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमीक्रोन स्वरूप के 3,071 मामले भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, ओमीक्रोन स्वरूप के 3,071 मामलों में से 1,203 मरीज स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Weekend Curfew Guidelines | वीकेंड लॉकडाउन पर सरकार ने किस चीज पर लगाई पाबंदी और किस पर दी छूट

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,72,169 हो गयी है जो करीब 187 दिनों में सबसे अधिक है। महामारी से 285 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,463 हो गयी है। पिछले साल 31 मई को संक्रमण के कुल 1,52,734 नए मामले आए थे।

प्रमुख खबरें

उद्योग जगत की खुशी बंगाल के फिर से निवेश और नौकरियों का केंद्र बनने का संकेत है

बंगाल में BJP की जीत! वर्षों से बंद दुर्गा मंदिर के खुले द्वार, आसनसोल में आस्था की वापसी

Modi और Shah की चुनावी रणनीति गजब की होती है, इनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत हैः Shashi Tharoor

पाक सेना ने हाफिज सईद-मसूद अजहर के लिए लड़ी लड़ाई, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पड़ोसी देश का सबसे बड़ा कबूलनामा सुना आपने?