महाराष्ट्र में कोरोना के 14,361 नए मामले, 331 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

मुंबई।  महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,361 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गयी। राज्य में एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अभी 1,80,718 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,607 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,43,170 हो गई है। राज्य की राजधानी मुंबई में दिन में संक्रमण के 1,217 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,407 लोग वायरस से संक्रमित हैं। पुणे शहर में शुक्रवार को 1,795 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 39,32,522 परीक्षण किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस ने रायबरेली से Rahul Gandhi, अमेठी से Kishori Lal Sharma को चुनाव मैदान में उतारा

Mizoram में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

SRH vs RR IPL 2024: रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से दी मात

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम