त्रिपुरा में कोरोना के 145 नए मामले, पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

अगरतला। त्रिपुरा में शुक्रवार को कोविड-19 के 145 नए मामले आने से इस महामारी के संक्रमितों की संख्या 30,070 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 336 हो गयी है। उन्होंने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले में संक्रमण से 175 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1,793 नए मामले, 18 और मरीजों ने गंवाई अपनी जान

राज्य में 2,232 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 27,479 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 23 लोग दूसरे राज्यों में चले गए हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक 4,43,481 नमूनों की जांच की गयी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़