विभिन्न खेलों के 148 खिलाड़ियों को लगा कोविड-19 का पहला टीका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अनुसार तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेलों के कुल 148 खिलाड़ियों पर कोविड—19 का पहला टीका लगाया जा चुका है। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि इन 148 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें दोनों टीके लगा दिये गये हैं जबकि 131 खिलाड़ियों को अभी पहला टीका लगा है। इन 148 खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मैच रेफरी से भिड़े पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर नानी, दो मैच के लिये हुए निलंबित

इसके अलावा तोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को भी कोविड का पहला टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को दोनों टीके लगाये जा चुके हैं। तोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे। इस तरह से 20 मई तक 163 खिलाड़ियों (पैरालंपिक सहित)ने कम से कम पहला टीका लगवा दिया है। बत्रा ने तोक्यो जाने वाले खि​लाड़ियों और अधिकारियों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई तक 87 अधिकारियों ने कोविड—19 का पहला टीका लगा दिया है जबकि 23 अधिकारियों पर दोनों टीके लग गये हैं। अब तक भारत के 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। तोक्यो खेलों को कोविड—19 के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे एडेन हेजार्ड, मेस्सी भी बाहर

इस बीच भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाजों पर क्रोएशिया में ही टीका लगाया जाएगा क्योंकि उन्हें वहीं से तोक्यो जाना है। भारतीय निशानेबाज अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रहे हैं। इनमें से कुछ पर भारत से रवाना होने से पहले ही पहला टीका लगा दिया गया था और उन पर दूसरा टीका क्रोएशिया में लगाया जाएगा। तलवारबाज भवानी देवी अभी इटली में अभ्यास कर रही हैं और उन्हें वहीं पहला टीका लगाया गया जबकि भारोत्तोलक मीराबाई चानू को अमेरिका में पहला टीका लगाये जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News | 19 March 2026 | Haryana Heart Attack Deaths | Pakistan-Afghanistan Ceasefire |आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Ugadi 2026: तेलुगु New Year पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें इसका पौराणिक महत्व

Surat Murder Case: पूजा के सरफराज ने तो धोखा दे दिया, रातभर खोजकर बीच सड़क दिल के पास मारे चाकू, रास्ते पर तड़पती रही

Bollywood Wrap Up | Dhurandhar The Revenge Movie Review and Release | कैसी है Ranveer Singh की फिल्म