तमिलनाडु में वैध दस्तावेजों के अभाव में 15 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2025

तमिलनाडु के इरोड जिले में दो महिलाओं समेत 15 बांग्लादेशी नागरिकों को बिना उचित दस्तावेजों के यहां रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को शुक्रवार रात को अपने छापेमारी अभियान के दौरान पता चला कि 15 लोग विभिन्न निजी कंपनियों में और राजमिस्त्री के रूप में काम करते थे। उन्होंने बताया कि जब उनसे पासपोर्ट और वीजा सहित वैध यात्रा दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो कोई भी ऐसा नहीं कर सका।

फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि औद्योगिक केंद्र पेरुंदुरई में बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी कामगार रहते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही और छापेमारी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव